बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की बनेगी सरकार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सीवान विधान सभा क्षेत्र व बड़हरिया प्रखंड के रोहड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कहा कि बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। लदाख के लेह में हुंकार भरते हुए मोदी जी ने देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के साथ ही दुनिया को ललकारते हुए कहा कि हम देश की सुरक्षा व अस्मिता के साथ समझौता करने वाले नहीं हैं। सीवान की सुरक्षा, स्वाभिमान की रक्षा का दायित्व एनडीए सरकार का है। सीवान को अशांत और निरंकुश नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम भारतीय संस्कृति और सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ देश के विकास में विश्वास रखते हैं। वहीं विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल-तेजस्वी सत्ता के जीते मरते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी राष्ट्रीयता और जनता की उम्मीदों के लिए जीते हैं। इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी और सीवान के मान सम्मान का अपहरण नहीं होने दिया जाएगा। सीवान की आठों विधान सभा क्षेत्रों पर एनडीए का कब्जा होगा। विधायक व्यासदेव प्रसाद ने एनडीए को अपार समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रो. अभिमन्यु सिंह, राहुल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, बबलू साह, सुरेश राम, जय प्रकाश गौतम, नन्द प्रसाद चौहान, राजीव कुमार सिंह बिट्टू, अनुरंजन मिश्र, डॉ. अनिल गिरि, मुकेश कुमार बंटी, देवेन्द्र गुप्ता, प्रशांत दुबे, अमरज्योति तिवारी, पूनम गिरी, सरोज सिंह राणा, अमित सिंह, सुमित भरद्वाज, सुनील चंदेल, हरेराम यादव, उमाशंकर साह, अखिलेश सिंह, आशा देवी, नयनकली देवी, बाल्मीकि यादव, अनुपम सिंह थे।

सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए मोदी सरकार दृढ़संकल्पित
बसंतपुर। एक संवाददाता
गोरेयाकोठी के आज्ञा मठिया में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने रविवार को कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हाथों में है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे सैनिक हिम्मत, हाथ व हथियार तीनों से ही दुश्मन के दांत खट्टी करने के लिए मुस्तैद हैं। हाल ही में गलवान घाटी में सैनिकों ने साबित किया कि वे हाथ से लड़ाई में भी माहिर हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मौजूद लोगों से कहा कि जब वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने तो पहला दौरा सीवान जिला व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र का ही हुआ। फिर ऐसा संयोग बना कि जब उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया तो वे पहला दौरा गोरेयाकोठी का ही कर रहे हैं। मंच पर मौजूद देवेशकांत सिंह को भी चुनाव में जिताने की अपील भी की। इससे पहले मलमलिया चौक पर देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री की आगवानी की। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, राहुल तिवारी, रंजीत प्रसाद, मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ छोटे बाबू, अवधेश सिंह, विनय गिरी, अंकज सिंह, सोनू सिंह, वसी अहमद खान, रंजय गुप्ता, यशवंत सिंह, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, लीलावती देवी, कमलावती देवी, तारकेश्वर सिंह, नीरज गुप्ता, जगमोहन तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।
गृहराज्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत
रघुनाथपुर। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को बीजेपी के वरीय नेता व बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामेश्वर सिंह ने केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय का आंदर ढाला पर जोरदार ढंग से स्वागत किया। बीजेपी नेता ने गृहमंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। टेढ़ीघाट स्थित मशान माई के पास आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सक्रिय हो जाने का आह्वान किया। कहा कि रघुनाथपुर विधानसभा से जिसे भी टिकट मिले भारत माता की जय बोलकर जीता देना है। रामेश्वर सिंह ने कहा कि गृहराज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

अन्य समाचार