कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी की जीत संभव : राजमंती देवी

बिहारशरीफ। गया रोड स्थित राजद जिला कार्यलय में जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंती पांडे ने की। उन्होंने कहा कि जबसे उन्हें महिला प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया है, तब से वह लगातार पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा वह राजद महिला संगठन लालू प्रसाद के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी मजबूती से ही पार्टी की जीत संभव है। इसलिए पार्टी को कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करना चाहिए। इस मौके राजद के जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पहली बार राजद महिला संगठन का विस्तार जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष मो. शहाबुद्दीन, सोनू यादव, जिला पार्षद सदस्य सूरज देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, कांति देवी, शीला देवी, किरण देवी, लाखो देवी, खुशबू देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

निश्चय संवाद रैली की सफलता को लेकर विचार-विमर्श यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार