तीन साल से जमे 16 दारोगा व जमादार हटाए गए

आरा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक ही अनुमंडल में तीन साल से जमे पुलिस अफसरों का स्थानांतरण शुरू हो गया है। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने एक ही अनुमंडल में करीब तीन साल से जमे करीब 16 दारोगा व जमादार रैंक के अफसरों को हटाते हुए एक से दूसरे अनुमंडल में स्थानांतरित किया है। इसमें तीन दारोगा एवं 13 एएसआई रैंक के अफसर है। इससे पूर्व एसपी ने तीन साल से जमे थानेदारों को इधर से उधर किया था। स्थानांतरण को लेकर लंबे समय से एक ही अनुमंडल में लंबे समय से जमे पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दारोगा अवधेश कुमार सिंह को नवादा थाना से चरपोखरी थाना मालखाना प्रभारी, फुरकान अहमद को अगिआंव बाजार थाना से आरा मुफस्सिल थाना अनुसंधान इकाई, बैजू पासवान को संदेश थाना अपर थानाध्यक्ष से तरारी अपर थानाध्यक्ष सह विधि व्यवस्था, एएसआई अशोक कुमार सिंह को टाउन थाना मालखाना प्रभारी से सिकरहटा थाना मालखाना प्रभारी सह अनुसंधान इकाई,सदानंद पांडेय को मुफस्सिल थाना से इमादपुर अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधान इकाई, राजेन्द्र कुमार सिंह को धोबहां ओपी से शाहपुर थाना अनुसंधान, जितेन्द्र कुमार सिंह को धोबहां से अगिआंव बाजार अनुसंधान इकाई, धुर्व नारायण झा को बड़हरा थाना से जगदीशपुर थाना अनुसंधान इकाई, सुभाष चन्द्रा को कृष्णागढ़ थाना से हसनबाजार ओपी मालखाना प्रभारी, उमेश मंडल को हसन बाजार मालखाना प्रभारी से कृष्णागढ़ मालखाना प्रभारी सह अनुसंधान, सुबोध मंडल को चरपोखरी मालखाना प्रभारी से नवादा थाना मालखाना प्रभारी सह अनुसांधान इकाई, मनोज कुमार तिवारी को तरारी थाना से संदेश थाना अपर थानाध्यक्ष, राजेन्द्र पांडेय को सिकरहटा थाना से टाउन थाना मालखाना प्रभारी, ओम प्रकाश यादव को इमादपुर से धोबहां ओपी मालखाना प्रभारी सह अनुसंधान, दीपक कुमार को मुफस्सिल थाना से ट्रैफिक थाना विधि व्यवस्था तथा बृज किशोर शर्मा को उदवंतनगर से पुलिस केन्द्र में स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने 24 घंटे के अंदर योगदान देने का आदेश दिया है। आने वाले दिनों में कुछ और फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

विवाहिता की जिदा जलाकर मार डाला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार