फिर बढ़ी संख्या, हाजीपुर में 11 समेत जिले में मिले 21 कोरोना पॉजिटिव

- जिले में 3970 लोगों की हुई कोरोना की जांच, आठ प्रखंडों संख्या रही शून्य जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

वैशाली जिले में सोमवार को 3970 लोगों की जांच में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक 11 मरीज हाजीपुर में मिले। जिले के 16 में 8 प्रखंड क्षेत्र में एक भी संक्रमित नहीं मिले। एंटीजन किट से सबसे अधिक 3490 लोगों की जांच की गई। वहीं ट्रू-नेट लैब में 175 एवं आरटीपीसीआर लैब में 305 कोरोना के संदिग्ध लोगों का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए पटना भेजा गया।
सदर अस्पताल में सबसे अधिक 9 पॉजिटिव मिले। यहां कुल 143 लोगों की जांच की गई जिसमें 136 लोग निगेटिव मिले। वहीं हाजीपुर सदर प्रखंड क्षेत्र में 158 लोगों की जांच में 2 पॉजिटिव मिले। भगवानपुर में 161 लोगों की जांच में एक भी एक भी पॉजिटिव नहीं मिले। वहीं चेहराकलां प्रखंड में 260, देसरी में 107, जंदाहा में 223, महनार में 167, पटेढ़ी बेलसर में 127, पातेपुर में 360 एवं राजापाकर प्रखंड में 202 लोगों की जांच में सभी निगेटिव मिले।
हजरत मामू-भांजा मजार का एक द्वार खोलने की अनुमति देने का अनुरोध यह भी पढ़ें
वहीं वैशाली प्रखंड में 200 लोगों की जांच में 199 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव, सहदेई बुजुर्ग में 102 लोगों की जांच में 101 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव, राघोपुर में 272 लोगों की जांच में 271 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव, महुआ में 467 लोगों की जांच में 3 पॉजिटिव एवं 264 निगेटिव, लालगंज में 205 लोगों की जांच में 2 पॉजिटिव एवं 203 निगेटिव, गोरौल में 173 लोगों की जांच में 1 पॉजिटिव एवं 172 निगेटिव तथा बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में 163 लोगों की जांच में 1 पॉजिटिव एवं 162 निगेटिव मिले हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार