रोहतास में संक्रमण से स्वस्थ हुए 54, नए मरीज मिले 22

रोहतास। रोहतास में सोमवार को कोरोना के 54 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि 22 नए संक्रमित मिले। जिन्हें आइसोलेट करने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू कर दी गई थी। अब यहां संक्रमितों की संख्या 4703 पर पहुंच गई है। इनमें से 4383 स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, जबकि 284 संक्रमितों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही कंटेंमेंट जोन की संख्या में वृद्धि होना तय माना जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे के दौरान जिले में 22 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों को आइसोलेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आज 54 संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 4503 हो गई हैं, जिसमें से 4383 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 284 सक्रिय मरीजों में से 47 का इलाज सदर अस्पताल व एनएमसीएच जमुहार, अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी व बिक्रमगंज के अलावा आइटीआइ भेलारी व तुंबा के अलावा होम आइसोलेशन में चल रहा है। जबकि 237 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। गांव-गांव तक सैंपल संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। अबतक 19883 सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया गया है। जिसमें से 18147 सैंपल का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है। जबकि 1386 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। छह सितंबर को 350 सैंपल संग्रहित किया गया है। कहा कि कोरोना से बचाव को ले गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मास्क का वितरित किया जा रहा है।

कोरोना मीटर :
कुल संक्रमित : 4703
स्वस्थ हुए कुल मरीज : 4383
कुल मृतकों की संख्या : 36
सक्रिय मरीजों की संख्या : 284
कंटेंमेंट जोन : 19
हॉट स्पॉट : 00 24 घंटे की स्थिति
कुल नए मरीज : 22
कुल स्वस्थ हुए मरीज : 54
कुल मौत : 00
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार