भाजयुमो के धीरज महामंत्री एवं दिलीप व मिटू बने उपाध्यक्ष

संसू, नावकोठी (बेगूसराय) : नावकोठी मंडल भाजयुमो की बैठक सोमवार को हसनपुर बागर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने की। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ने मंडल कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। इसके तहत धीरज कुमार को महामंत्री बनाया गया। वहीं दिलीप कुमार महतो एवं मिटू कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुमित कुमार, मनोज कुमार महतो, विकास सिंह एवं अभिषेक कुमार को मंत्री, सुंदरम कुमार को कोषाध्यक्ष, आयुष कुमार को मीडिया प्रभारी, संजीव ठाकुर को सोशल मीडिया प्रभारी, आनंद कुमार को कमल क्लब संयोजक, अंकित झा को आइटी सेल संयोजक जबकि अमित कुमार को आइटी सेल का सह संयोजक बनाया गया। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यसमिति गठित की गई। जिला अध्यक्ष राममूर्ति ने सदस्यों से अनुशासित रहकर पार्टी कार्य में लगने की अपील की। नवगठित कार्यसमिति के सदस्यों एवं वरिष्ठ लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

प्रो. प्रेम विजय बने जीडी कॉलेज एनसीसी के इंचार्ज यह भी पढ़ें
मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राठौड़, जिला महामंत्री धर्मेंद्र भारती, मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता, मंडल महामंत्री मनीष पाठक, विश्वनाथ सिंह, जयशंकर भारती, पुरुषोत्तम पासवान, सुबोध कुमार, अजीत कुमार आदि ने नव चयनित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार