निश्चय संवाद में बूथ स्तर कार्यकर्ता व आमजन से जुड़े मुख्यमंत्री

कोरेाना संक्रमण को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपना प्रचार-प्रसार कर रही हैं। इसी क्रम में जेडीयू के अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद के माध्यम से सोमवार को हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री को सुनने व देखने के लिए जगह-जगह एलईडी व प्रोजेक्टर लगाया गया था, ताकि बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर आमजन तक निश्चय संवाद से जुड़ सकें। निश्चय संवाद में जनता से रुबरु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पंद्रह वर्षों के विकास कार्यों की चर्चा की। बदलते बिहार व कोरोना महामारी में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। वहीं विपक्ष पर चुटकी ली। कहा कि जब नेतृत्व अंदर हो तो क्या उम्मीद लगाई जा सकती है।

जेडीयू नेता व सीवान विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बबलू चौहान की देखरेख में शहर के एक होटल समेत सदर प्रखंड के बलेथा, लकड़ी दरगाह, श्यामपुर बाजार में एलईडी लगाया गया था जहां लोग मुख्यमंत्री की बातें लोगों ने सुनीं। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर, हुसैनगंज, रेनुआ व राजपुर समेत 9 जगहों पर जेडीयू नेता विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह के नेतृत्व में निश्चय संवाद में लोग शामिल हुए।
निश्चय संवाद में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं
हुसैनगंज। प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के वर्चुअल निश्चय संवाद में लोग शामिल हुए। जिला परिषद अध्यक्ष व जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संगीता यादव के नेतृत्व में हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब तक प्रदेश में 23 लाख 38 हज़ार राशन कार्ड वितरण हो चुका है। कोरोना काल में सरकार प्रति व्यक्ति 5 हजार 3 सौ खर्च कर रही है। बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट सबसे ज्यादा 88.24 फीसदी है। प्रदेश में डेढ़ लाख प्रतिदिन कोरोना टेस्ट हो रहा है। सुशीला देवी, दुर्गावती देवी, गुड़िया देवी, अनीता देवी, सीता देवी, बच्ची देवी, सुनैना देवी, जेडीयू प्रदेश महासचिव एकराम खान, प्रखंड अध्यक्ष राकेश बिहारी सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, सरपंच हिरालाल राम व मुजफ्फर इमाम रहे।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व लोगों ने देखा सीएम का कार्यक्रम
बड़हरिया। प्रखंड मुख्यालय के कृष्णा मार्केट में जेडीयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल के सौजन्य से एलईडी लगाकर लोगों ने मुख्यमंत्री का निश्चय संवाद देखा। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, मुर्तुजा अली पैगाम, वाल्मीकि यादव, सौरभ कुमार कुशवाहा, सतेंद्र सिंह, अनिल यादव, रामविचार सिंह, मजिस्टर सिंह व चन्देश्वर मांझी शामिल थे।
जीरादेई में जेडीयू विधायक संवाद में शामिल
जीरादेई। प्रखंड के जामापुर बाजार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद कार्यक्रम में विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि कोरोना की वजह से रैली व आमसभा नहीं हो सकती। इसलिए मुख्यमंत्री ने वर्चुअल निश्चय संवाद कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनावी पाठ पढ़ाया गया। राजेश सिंह, रमेश यादव, कुंदन मिश्र, नीतीश पासवान, अच्छेलाल कुशवहा, सुरेन्द्र चौबे, नंदलाल कुशवहा, मनोरंजन श्रीवास्तव, बलिस्टर यादव थे। प्रथम राष्ट्रपति के आवास परिसर में सांसद प्रतिनिधि लालबाबू प्रसाद के नेतृत्व में जेपी सेनानी महात्मा भाई समेत अन्य निश्चय संवाद में शामिल हुए।
गोरेयाकोठी विधानसभा के तीनों प्रखंडों में जुड़े कार्यकर्ता
बसंतपुर। गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में जदयू कार्यकर्ता सीएम के निश्चय संवाद से जुड़े। कार्यकर्ताओं ने एलईडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम को देखा व आसपास के लोगों को भी इसे दिखाया। गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के राज्य परिषद सदस्य निकेशचन्द्र तिवारी ने बताया कि तीनों प्रखंडों के सभी 42 पंचायत के प्रत्येक गांव व टोले में कार्यकर्ताओं द्वारा टीवी अथवा मोबाइल फोन की व्यवस्था थी। गोरेयाकोठी विधानसभा के संगठन प्रभारी टुनटुन प्रसाद, प्रमोद प्रियदर्शी, अमोद प्रियदर्शी, सुनील कुमार, नवीन कुमार सिंह, शेषनाथ प्रसाद, प्रिंस कुमार, कमल प्रसाद, कृष्णा नन्द तिवारी मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद से जुड़े थे।
महाराजगंज में वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री की बातों को सुना
महाराजगंज। शहर के शहीद स्मारक के समीप वर्चुअल रैली में लोगों ने मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया। विधायक हेमनारायण साह, हरिशंकर आशीष, बबलू प्रसाद, मनोज कुमार त्यागी, गौरव कुमार, सर्वजीत कुमार, मनोज यादव, कमलेश सिंह, अशोक सिंह व मनोज पांडेय थे।
वर्चुअल निश्चय संवाद को जदयू कार्यकर्ताओं व आमलोगों ने सुना
भगवानपुर हाट। प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल निश्चय संवाद को जदयू कार्यकर्ताओं व आमलोगों ने सुना। मुख्यालय बाजार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष लछनदेव पटेल की देखरेख में निश्चय संवाद को लोगों ने सुना। रामपुर कोठी साहु मार्केट में जदयू अतिपिछड़ा के प्रदेश सचिव डॉ. उमाशंकर साहू ने भाग लिया। पूर्व जिला पार्षद नागेन्द्र उपाध्याय, रमेश सिंह, सुरेन्द्र पटेल, परशुराम राय, कामेश्वर प्रसाद, विजय राय, ओम रस्तोगी, विकास कुमार रस्तोगी, शंकर गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता थे।
सिसवन में वर्चुअल संवाद को इंटरनेट के जरिए सुना व देखा
सिसवन। जदयू सांसद कविता सिंह के अवास पर लोगों ने वर्चुअल संवाद को इंटरनेट के जरिए सुना व देखा। जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि विधानसभा के सभी बूथों पर टीवी लगाकर नेट के जरिए मुख्यमंत्री के संवाद को पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री के 2005 से अब तक किए गए विकास कार्यों को लोगों ने जाना व उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को समझा। यह संवाद मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं ने सुना
मैरवा। मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद को सुनने के लिए नगर धर्मशाला में काफी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। संबोधन को सुनने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जदयू नेता डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि राजद के पंद्रह साल के मुकाबले नीतीश सरकार में बहुत काम हुआ है। सूबे में तेजी से विकास कार्य हुआ है। जिसका असर धरातल पर दिख रहा है। आज बिहार के लोग अपने को गर्व से बिहारी कहते हैं। प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल व बैरिस्टर यादव थे।

अन्य समाचार