एतिहासिक हुई सीएम की वर्चुअल रैली : मंत्री

जहानाबाद : राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली को एतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने प्रिय नेता के संबोधन का इंतजार कर रही थी। यही कारण है कि लाखों लोग इसमें शामिल होकर उनका संबोधन सुने। उन्होंने कहा कि इस जिले के शहर से लेकर गांव तक लोग मुख्यमंत्री का संबोधन सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जब इस रैली के प्रचार प्रसार के लिए आ रहा था तो नेता से आगे जनता ही जुट रही थी। यही कारण है कि तमाम जाति धर्म के लोग उनका भाषण सुने। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। कारण यह है कि यहां के लोग विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कई ऐसे कार्य किए गए जिसकी कल्पना भी लोग नहीं कर पा रहे थे।

कुशल नेतृत्व के हाथ में रहे बिहार : सांसद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार