लापता युवक का शव बरामद

जमुई। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के कर्रा गांव से सटे कटहरा नदी के पास एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के डोमामरहर गांव निवासी चूटर यादव के पुत्र विलास कुमार (18) के रूप में हुई। मृतक दूसरे राज्य में ट्रक चलाता है। कुछ दिन पूर्व वह अपने गांव आया था। बीते रविवार की शाम से वह लापता था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो स्वजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की शाम को कटहरा नदी के तरफ गए ग्रामीणों ने युवक का शव देखकर उसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, एसआइ नागेश्वर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौत के कारण का पता नहीं चला था। पुलिस छानबीन में जुटी थी।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार