विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब



संवाद सूत्र, चेहराकलां :
कटहरा ओपी क्षेत्र के मथना माल गांव में ससुराल वालों ने सोने की चेन के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी और शव जला दिया। इस आशय की प्राथमिकी मृतका के पिता मनोज महतो ने कटहरा ओपी में सास, ससुर, गोतनी व ननद के खिलाफ दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में गोरौल थाना के लोदीपुर गांव निवासी मनोज महतो ने बताया है कि अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी मथना माल गांव निवासी अशर्फी महतो के पुत्र संजीव महतो के साथ लगभग तीन साल पूर्व में की थी। संजीव महतो प्रदेश में काम करता है। शादी के कुछ माह बाद से सोने की चेन की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित किया जाने लगा। पूजा उनके समक्ष असमर्थता जताती थी। तब उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
हजरत मामू-भांजा मजार का एक द्वार खोलने की अनुमति देने का अनुरोध यह भी पढ़ें
इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिली कि पूजा की हत्या कर दी गई है। वे आनन-फानन में अपनी पंचायत के मुखिया को लेकर मथना माल गांव अशर्फी महतो के घर पर पहुंचे तो देखा कि घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।आस पास के लोगों ने पूछने पर बताया कि उनकी पुत्री की हत्या कर दाह संस्कार कर दिया गया है। यहां तक उसके पति संजीव महतो को भी जानकारी नहीं दी गई। मृत पूजा कुमारी का एक वर्ष बच्चा है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार