सात माह का अपहृत शिशु तीन घंटे में बरामद

जहानाबाद : विशुनगंज ओपी क्षेत्र के खसखोरी गांव संगीता देवी के गोद से सात माह का बेटा शुभम का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तीन घंटे के भीतर बच्चे के साथ अपहरण करने वाले शक्ति पासवान को गिरफ्तार कर लिया। अपहर्ता बच्चे का बाप ही निकला।

मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके गोद से सात माह का पुत्र शुभम को जबरन लेकर उसका पति शक्ति पासवान भाग गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मीनू कुमारी ने जिले के पुलिस को अलर्ट कर छानबीन करने का निर्देश दिया। संगीता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ओपी अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस इस्लामपुर-गया मुख्य मार्ग स्थित कुड़वा गांव के समीप कुछ लोगों को विचरण करते देख पीछा किया। पुलिस ने दो लोगों की तलाशी ली। शुभम को गोद में छुपाए सन्नी पासवान पकड़ा गया। सन्नी नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के सेरथुआ खुर्द निवासी बताया गया है। उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल तथा 315 बोर के तीन जिदा कारतूस बरामद हुआ है। मौका का फायदा उठाकर बच्चे का बाप शक्ति पासवान भागने में सफल हो गया। दोनो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार