कृषि विभाग ने सर्वेक्षण कार्य में दिखाई तेजी

अररिया। हर खेत को पानी उपलब्ध कराने को लेकर जिले में कृषि विभाग द्वारा सर्वेक्षण का कार्य जोरशोर से चल रहा है।

किसानों को बेहतर खेती करने के लिए सरकार पूरी तरह कटिवद्ध् है। अब किसान खेतों में बेहतर खेती कर
सकेंगे। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। कृषि विभाग के किसान सलाहकार व कृषि समन्वय को हर प्रखंड में इस कार्य के लिए लगाया गया है। वे क्षेत्रों में जाकर किसानों के खेत का सर्वेक्षण कर जायजा लेंगे। किस माध्यम से किसान सिचाई करते है। सिचाई के कौन कौन से साधन उपलब्ध है। पूरा ब्यौरा तैयार कर रहे हैं। सिचाई का माध्यम पंपसेट है या नहर या अन्य कोई साधन है। इसका विभाग द्वारा सर्वे का कार्य चल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर दिलाया गया संकल्प यह भी पढ़ें
कृषि सलाहकार के हड्ताल पर चले जाने के कारण काम बाधित है। सिचाई के साधन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है वे लोग कैसे खेतों के लिए सिचाई करते है इसकी जानकारी ली जा रही है। सर्वेक्षण कुछ दिन पूर्व तक मात्र 13.85 फीसद तक हुआ है।
रबी फसल को लेकर कृषि विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं हुआ है। हालांकि सात सितंबर तक हर खेत को पानी का सर्वेक्षण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लेना है। जिले में रबी फसल के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक कुल 54345 किसानों ने आनलाइन आवेदन किया है। जिसमें चना के लिए 4678 किसान ने आवेदन किया है जिसमें 610.78 क्विंटल बीज की मांग की गई है। मसूर 3451 किसान मात्रा 2684 क्िवटल मक्का 229 किसान ने 20.57 क्विंटल बीज की मांग की है। सूर्यमुखी चार किसान, 1.06 क्विंटल गेहूं के लिए 13761 किसान आवेदन दिए है जिसमें 5131.67 क्विंटल अनाज की की मांग की गई है। कोट विभाग द्वारा रबी फसल की तैयारी कर ली गई है। अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं है। रबी फसल के लिए किसानों का 31 अगस्त तक 54345 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभी किसान सलाहकार हड़ताल पर हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। अभी तक मात्र 13.85 फीसद सर्वेक्षण का कार्य हुआ है। इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। -संतलाल , जिला कृषि पदाधिकारी, अररिया
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार