तेजी से कम हो रही गंगा, जलस्तर पहुंचा 57.87 मीटर

बक्सर : जिले में बाढ़ की तबाही का दस्तक दे रही गंगा अब शांत हो चली है। इस बीच विगत दो दिनों के अंदर उच्चतम स्तर 59.10 मीटर तक पहुंचने के बाद अब तक 1.25 मीटर की कमी आ चुकी है। इसके साथ ही जहां बाढ़ का खतरा अब पूरी तरह टल चुका है, वहीं तटवर्ती इलाकों तथा दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस लेनी शुरू कर दी है।

इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बक्सर से लेकर इलाहाबाद तक सभी स्थानों पर काफी तेजी से गंगा के जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है। इस बीच बक्सर में जहां दो सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से कमी दर्ज की जा रही है, वहीं इलाहाबाद में चार सेंमी तथा वाराणसी में प्रति घंटा तीन सेंमी की कमी हो रही है। इसका आकलन करने के बाद यह तय है कि अब इस साल गंगा में बाढ़ नहीं आएगी। इसकी जानकारी देते केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि रविवार को यहां ढाई सेंमी की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा था। जबकि सोमवार से घटने की रफ्तार अब दो सेंमी की हो गई है। इसके साथ ही इस साल के अधिकतम स्तर 59.32 मीटर से करीब 1.25 मीटर जलस्तर नीचे जा चुका है। मंगलवार की सुबह आठ बजे 58.08 मीटर तथा अपराह्न तीन बजे 57.91 मीटर के बाद शाम छह बजे 58.85 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया है। अभियंता ने बताया कि इलाहाबाद और वाराणसी में तेजी से कम हो रहे जलस्तर को देखते हुए अब चहां बाढ़ आने की कोई संभावना नहीं है।
सिकठी मुखिया व पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार