अधिक गर्मी से धान की फसल पर कीड़े का प्रकोप

शेखपुरा। आश्विन माह में आग उगल रहे सूर्य तथा भारी उमस की वजह से आदमी के स्वास्थ्य के साथ धान की फसलों पर भी विपरीत असर पड़ने लगा है। भारी उमस की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं एलर्जी के शिकार हो रहे हैं। इधर धान की फसलों में कीड़े गिरने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से धान के पौधे पर भारी मात्रा में कीड़े गिरने की शिकायत मिली है। इस बाबत पुरैना गांव के किसान रामाश्रय प्रसाद ने बताया जहां धान की रोपणी पहले हुई है, वैसी फसलों में धान की बाली निकलने लगी है। इधर गोंसायमढ़ी के कई किसानों ने बताया धान के खेत में पानी की कोई कमी नहीं है। मगर इस भीषण गर्मी की वजह से खेतों के पानी गरम होकर धान के पौधों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे धान के पौधों में जो कन्नी निकल रही है वह गरम पानी में गल रहा है। इस बाबत कृषि विज्ञान केंद्र फरपर के प्रमुख डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया अभी गर्मी तथा ठंडा की वजह से धान के पौधों पर कीड़े गिरते हैं। ऐसे मौसम में कई कई तरह के कीड़े का प्रकोप बढ़ता है। धान की पौधों को इससे बचाने के लिए छिड़काव ही के मात्र उपाय है। अलग-अलग तरह के कीड़ों के लिए अलग-अलग तरह की दवा है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार