बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ी,पारस में भर्ती

जमुई। बुधवार को बांका के पूर्व सांसद व राजद महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बुधवार को उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आज सुबह पटना स्थित आवास पर उनका शुगर लेबल काफी नीचे चला गया। आनन-फानन में उनके भाई और जमुई विधायक विजय प्रकाश ने उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए आइसीयू में ले गए। शाम तक उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी। चिकित्सक ने किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी है। अस्पताल से उनके अनुज व विधायक विजय प्रकाश ने बताया कि फिलहाल वे स्वस्थ हैं। हालत में काफी सुधार है।

नहाय खाय के साथ जिउतिया शुरू, माताएं आज रखेंगी उपवास यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार