एसबीआइ का शाखा प्रबंधक बनकर ली जानकारी, उड़ाया 83 हजार

बेगूसराय। बैंक, पुलिस की साइबर सेल द्वारा लगातार लोगों को अपनी निजी जानकारी नहीं देने की अपील के बाद भी खाताधारक ठगी के शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में बीते चार सितंबर को अज्ञात साइबर ठगों ने नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर पोखड़िया निवासी राधाकृष्ण सिन्हा व उनकी पत्नी के खाते से कुल 83 हजार उड़ा लिया। इस संबंध में चार दिन थाने का चक्कर लगाने के बाद पीड़ित की पत्नी मीरा सिन्हा के आवेदन पर भादवि की धारा 420 व 409 के तहत कांड संख्या 471/20 दर्ज किया गया है। नगर थाना के एसआइ नवीन कुमार ने ठगी मामले का अनुसंधान शुरू किया है।

25 सितंबर से कॉलेजों में शुरू होगी डिग्री-3 की परीक्षा यह भी पढ़ें
इनसेट:
प्राइवेट टयूटर के खाते से उड़ाया 29 हजार
जागरण संवाददाता, बेगूसराय : साइबर ठगों ने तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिल्हाय निवासी विजय कुमार राय के खाते से तीन बार में कुल 29 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली है। पीड़ित प्राइवेट ट्यूटर ने नगर थाने में उक्त अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वे नगर थाना क्षेत्र के बलिनाथ नगर में किराए के मकान में रह कर प्राइवेट ट्यूशन कर अपनी आजीविका चलाते हैं। गुरुवार को एचडीएफसी बैंक स्थित उनके खाते से तीन बार में 29 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आनलाइन लेनदेन के दौरान ही ठगों ने उनकी निजी जानकारी जुटा कर उक्त अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार