चारों सीट पर भाजपा का उम्मीदवार हो



खगड़िया। भाजयुमो की बैठक गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने की। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सीमांत पटेल भी थे। पटेल ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं की आवाज को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी खगड़िया जिले में विधान सभा चुनाव लड़ेगी। प्रदेश नेतृत्व से आग्रह भी किया जाएगा। जिला प्रभारी बृजेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान किया जाएगा। भाजपा
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी विधान सभा सीटों पर भाजपा का उम्मीदवार हो। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य ने कहा कि भाजपा का हक बनता है। इस मौके पर महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव, रवि राजपूत, चुनाव सेल के जिला संयोजक सह जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अरविद कुमार सिंह ने भी अपने विचारों को सामने रखा।
मकान मालिक भी गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार