शिक्षक 12 को निकालेंगे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस

दरभंगा। नकली सेवाशर्त लागू कर बिहार के लाखों शिक्षकों के साथ किए गए घनघोर अपमान का बदला आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे लोकतांत्रिक तरीके से वोट की चोट से लेने का प्रस्ताव गुरुवार को बिहार राज्य पंचायत एवं नगर शिक्षक संघ के राज्यस्तरीय वर्चुअल बैठक में पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने की। संचालन राज्य के प्रदेश महासचिव रामचंद्र रॉय ने किया। राज्यस्तरीय वर्चुअल मीटिग में संघ के द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में 12 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर महामारी कानून के नियमों के मुताबिक फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क पहनकर सूबे के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे आक्रोश को सार्वजनिक रूप से प्रकट करने का निर्णय लिया गया। जबतक चुनाव के तिथियों की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक शिक्षकों के आक्रोश को सड़क पर प्रदर्शित करते रखा जाएगा। साथ ही सरकारी अपमान और धोखा के खिलाफ एकजुट होकर चार लाख शिक्षकों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, प्रदेश सचिव बिपिन बिहारी भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, प्रदेश उपसचिव सुप्रिया सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मुस्तफा आजाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी एजाजुल हक, जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष सूरज सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया।

बच्चे बनेंगे मतदाता जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार