फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संसू, चैनपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा के निवासी स्व. मरजाद पासवान के पुत्र राजनाथ पासवान उर्फ राजू को 307 के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह बीते डेढ़ बरसों से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक राजनाथ पासवान उर्फ राजू के द्वारा ग्राम मोकरी में मारपीट की गई थी। इस मामले में यह 307 का आरोपी था। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले के आरोपी राजनाथ पासवान उर्फ राजू काफी लंबे समय से फरार थे। जिनके ऊपर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी प्रयासरत थी। जिसे शुक्रवार की सुबह में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

1290 पहुंची जिले में कोरोना मरीजों की संख्या यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार