जिउतिया पर्व परना के साथ सम्पन्न

पूर्णिया। जिउतिया पर्व पूरे प्रखंड में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। परना के साथ पर्व संपन्न हुआ।

जिउतिया पर्व पर व्रती ने बुधवार को स्नान कर खाना खाया। बुधवार रात्रि से निर्जला व्रत आरम्भ हुआ। व्रतियों ने बुधवार रात्रि सहित गुरुवार दिन-रात निर्जला व्रत किया। गुरुवार संध्या व्रतियों ने डाला भरा। इसमें अनेक फल, नारियल, बांस, झींगली पत्ता डाला और मेना पत्ता से ढंका। शुक्रवार सुबह परना कर जल और प्रसाद ग्रहण कर पर्व संपन्न हुआ। इस पर्व में खाजा मिठाई खाने और खिलाने का रिवाज है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार