घर में ढेला फेंकने के विवाद में चलीं गोलियां, युवक जख्मी

नालंदा। चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव में शुक्रवार की सुबह जय यादव एवं विन्देश्वरी मंडल के बीच गोलियां चलीं। इसमें जय यादव का पुत्र 20 वर्षीय चोभा यादव जख्मी हो या। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसका इलाज चंडी अस्पताल में कराया।

बताया गया कि जय एवं मंडल दोनों गोतिया हैं। दोनों के बीच पुस्तैनी संपत्ति बंटवारे को लेकर करीब 30 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। वही विवाद अक्सर उभर जाता है और खूनी संघर्ष का कारण बन रहा है। गुरुवार शाम भी दोनों पक्षों में गोलियां इस लिए चली थी कि क्योंकि एक पक्ष का आरोप था कि मेरे घर में ढेला फेंका गया है। इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन बाहरी बदमाशों ने शुक्रवार सुबह फायरिग शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख बाहर से आए बदमाशों को खदेड़कर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन सभी बदमाश शस्त्र समेत कहीं छुप गए। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
दवा दुकान से हजारों की चोरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार