पांच दिन बाद भी दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

जीबीनगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद छात्रा का वीडियो बना वायरल करने की घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में गुस्सा है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित खुलेआम घूम-घूम कर मुकदमा उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं मुकदमा नहीं उठाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसरी गांव निवासी के नामजद लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि स्थानीय पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी से परहेज कर रही है। सभी लोग दबंग व ऊंची पहुंच वाले हैं। फलस्वरुप पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी करने से परहेज कर रही है। उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने बचाव के लिए आवेदन देकर पीड़िता के परिजनों को आरोपित किया है। इस बात को लेकर उसरी गांव लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि पुलिस दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार करने की बजाए बचाव कर रही है। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य समाचार