गंगा नदी में उपलाता मिला युवक का शव

जासं, हाजीपुर : महनार में बाजार घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में एक युवक का शव उपलाता मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त महनार नगर कांग्रेस मुहल्ला निवासी संतोष राम के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि शव को सबसे पहले मछली मारने वालों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। संतोष गुरुवार की दोपहर से ही गायब था। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शव मिलने की खबर मिली। शव देख स्वजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार