103 वर्षीय जानकी देवी नहीं रहीं

पूर्णिया। ग्राम पंचायत सुखसेना पूर्व स्थित वार्ड नं. एक कैलू टोला निवासी समाजसेविका 103 वर्षीय जानकी देवी नहीं रहीं। उनकी मृत्यु शुक्रवार को हृदय गति रुकने के कारण हो गई। वे महिलाओं को स्वाबंलंबी बनाने के दिशा में गैर सरकारी संस्था के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही थीं। उनके निधन पर आसपास के गांवों में शोक व्याप्त है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार