विधायक ने की उपलब्धियों की चर्चा

अरवल : स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी लेने के साथ साथ सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। विधायक ने बताया कि रोहाई मंझौपुर तथा बारा गांव का भ्रमण शनिवार को किया गया। भ्रमण के क्रम में इन्होंने विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिल रही है। नल जल योजना, कृषि कार्य के लिए अलग बिजली का फीडर बनाया गया है। सड़कें बन रही है। अब गाओ का सौंदर्यीकरण की जा रही है ।इन्होंने पुन: क्षेत्र के लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वापस बिहार की कमान सौंपने का भी अनुरोध किया। रोहाई में पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार के द्वारा विधायक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने बारा गांव निवासी मृतक अजय पासवान के घर भी गए तथा परिजनों को सांत्वना दिया।

लॉटरी से हुआ रात्रि प्रहरी का चयन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार