1609 लोगों की जांच, चार मिले संक्रमित

जहानाबाद : कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को कोरोना वायरस को लेकर 1609 लोगों की जांच की गई। जिसमें चार लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुआ। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल से एक, मखदुमपुर से एक तथा सिकरिया पीएचसी से दो लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। 91 फीसद रिकवरी रेट के कारण संक्रमित मरीज जल्द स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। फिलहाल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 210 है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक 92 हजार लोगों की कोरोना जांच करा ली गई है।

जहानाबाद से था रघुवंश बाबू का गहरा लगाव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार