परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने संजय

दरभंगा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने दरभंगा जिला का पुनर्गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार राय को मनोनीत किया गया है। वहीं, मनोज कुमार को जिला संयोजक, अमलेंदु ठाकुर, विक्रमादित्य झा को जिला प्रवक्ता, मंजर आलम को वरीय उपाध्यक्ष, संतोष दास जिला उपाध्यक्ष, मुकेश यादव जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद कलीम को वरीय जिला सचिव, कृष्णा पासवान को जिला सचिव, आशुतोष कुमार को जिला सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है। मौके पर लखन लाल निषाद, राकेश कुमार झा, प्रवीण कुमार सिंह, गौरव आदि मौजूद थे।

शारीरिक दूरी को सोशल वैक्सिन को अपनाएं, कोरोना को दूर भगाएं यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार