देसरी में पोषण परामर्श केंद्र पर लगी प्रदर्शनी

संवाद सूत्र, देसरी : आइसीडीएस कार्यालय परिसर में पोषण परामर्श केंद्र के तहत पौष्टिक आहार का स्टॉल लगाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन बीडीओ अर्चना कुमारी, सीडीपीओ रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। सीडीपीओ ने बताया कि सप्ताह में एक दिन पोषण परामर्श केंद्र पर लोगों को जागरूक करना है। प्रत्येक सप्ताह पोषण रथ को क्षेत्र में घुमाया जाना है।

उन्होंने बताया कि किस फल में, किस अनाज में कौन से पोषक तत्व होते हैं, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में बताया गया। सही पोषण देश रोशन के बारे में पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य, पोषण एवं साफ-सफाई, पौष्टिक खानपान एवं शारीरिक दूरी के बारे में जानकारी दी। सेविका सहायिका की हड़ताल के कारण उनकी उपस्थिति नहीं रही।
1974 के आंदोलन में कर्पूरी ठाकुर के नजदीक हुए थे रघुवंश बाबू यह भी पढ़ें
गोरौल : आइसीडीएस परिसर में प्रखंड स्तरीय पोषण परामर्श केंद्र स्थापित किया गया। सीडीपीओ मीनाक्षी प्रभा ने बताया कि यह केंद्र एक महीने तक चलेगा। केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को वजन कर कुपोषण की शिकार महिलाओं को सही जानकारी दी जाएगी। यहां अति कुपोषित बच्चे को एनआरसी रेफर किया जायेगा। साथ ही केंद्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रचार प्रसार भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फार्म भी भरा जायेगा,जिसे 3000 रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे। मौके पर रजनी प्रभा, सुमन कुमारी, शकुंतला कुमारी, रुख्साना, सीमा कुमारी, नीलम कुमारी, बबिता कुमारी, शोभा कुमारी, जयमाला कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार