बरबीघा के पूर्व जदयू विधायक कांग्रेस में शामिल

शेखपुरा। बरबीघा विधानसभा से पूर्व विधायक गजानंद शाही कांग्रेस में शामिल हो गए। पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। गजानंद शाही के सिटिग विधायक रहते हुए उनका टिकट काटकर गठबंधन की राजनीति के तहत कांग्रेस के विधायक सुदर्शन कुमार को दिया गया था। कांग्रेस छोड़कर सुदर्शन कुमार जदयू में शामिल हो गए। वहीं गजानंद शाही कांग्रेस में शामिल होकर बरबीघा की राजनीति को उलट-पुलट कर दिया है। यहां तेउस निवासी निवासी मुकेश सिंह तथा त्रिशुलधारी सिंह भी कांग्रेस से टिकट के दावेदार बताए जाते है। वहीं गजानंद शाही के शामिल होते ही इनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान स्थानीय नेताओं में पूर्व मुखिया दीपक कुमार, भोला मुखिया, जदयू के पूर्व नेता शंभू सिंह, जदयू के पूर्व नेता मिटू सिंह, लोकेश कुमार, गुलाम रब्बानी, महेश सिंह सहित कई लोग लोग मौजूद थे।

विस चुनाव में ढाई हजार दिव्यांग मतदाता डालेंगे वोट यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार