गड्ढे में पैर धोने के दौरान मजदूर फिसला, डूबने से मौत

इस्लामपुर। इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज थाना क्षेत्र के मैदी कला गांव के खंधा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक रविदास टोला निवासी 35 वर्षीय बढ़हन रविदास था। बताया गया कि बढ़हन घर से बौरीसराय बाजार सब्जी लेने निकला था। वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच वह रास्ते में गड्ढे के किनारे खड़े होकर गंदे पैर धोने लगा। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में गिर पड़ा। गड्ढे की गहराई इतनी थी कि वह डूब गया। बाद में गांव के युवकों ने गड्ढे में उतर कर बढ़हन का शव बाहर निकाला। युवकों ने इसकी सूचना तुरंत उसके स्वजनों को दी। कुछ ही देर में मृतक की पत्नी व बच्चे ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। शव देखते चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने शासन से स्वजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। समाजसेवी विवेक यादव, अनुज कुमार, सर्वेश कुमार, उमेश यादव, जयप्रकाश, मो मोख्तर शाह ने घटना पर शोक जताते हुए प्रशासन से नियमानुसार चार लैाख रुपए बतौर मुआवजा देने की मांग की है।


..............
बेकारी से परेशान था घर का इकलौता कमाऊ सदस्य
..........
नीतीश सरकार ने बिछाया सड़कों का जाल : ममता देवी यह भी पढ़ें
बढ़हन रविदास 8 सदस्यों के परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। कुछ दिनों से भट्ठे पर काम बंद था। इस कारण घर में तंगी थी। जिससे वह परेशान रह रहा था। इसी परेशानी में वह घर से बौरीसराय बाजार सब्जी लेने निकला था। गड्ढे में डूबते वक्त आस-पास रहे चरवाहों की नजर पड़ी और उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक चरवाहे उसे गड्ढे से निकाल पाते, दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। गड्ढे किनारे झोले में पड़ी सब्जियां देख हर किसी की आंखें नम हो आईं।
..........
पांच बेटी व एक बेटे का पिता था बढ़हन रविदास
........
बढ़हन अपने पीछे पांच पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है। सभी छोटे-छोटे हैं। इकलौता पुत्र शत्रुघ्न कुमार एवं पुत्री उर्मिला कुमारी, नीलम कुमारी, मनी कुमारी, रुपा कुमारी व एक अन्य है। पत्नी बबीता देवी बच्चों को गले लगाकर रोए जा रही है। छाती पीट-पीट कर कहती जा रही कि हमनी के केकरा सहारे छोड़ के चल गइल हे रजउ, हमनी के अब कईसे जियब हो रजउ। यह कह कर वह बेहोश हो जा रही थी। इस ²श्य को देखकर ग्रामीणों की आंखें भी भर आईं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार