परवलपुर थाने के सात कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

परवलपुर। रविवार को परवलपुर स्वास्थ्य केन्द्र में 64 लोगों के सैम्पल की जांच रैपिड एंटिजन किट से की गई। इनमें से सात लोग पॉजिटिव पाए गए। जिनमें परबलपुर थाना के पांच होमगार्ड जवान, एक चौकीदार व एक नियमित सिपाही पॉजिटिव निकले। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह ने बताया की थाना के सारे स्टाफ का टेस्ट करा लिया गया है। इनमें कोई पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकले। सातों जवानों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बीडीओ व चिकित्सा पदाधिकारी से थाने को नियमित सैनिटाइज करने का आग्रह किया गया है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार