रघुवंश सिंह के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

जागरण संवाददाता,सासाराम:रोहतास। ग्रामीण विकास मंत्री के पद को सुशोभित कर चुके वरिष्ठ नेता रघुवंश सिंह के निधन पर कई संगठनों के लोगों ने रविवार को शोक प्रकट किया है। राजद की ओर से शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद चौधरी, विजय कुमार मंडल, सर्वजीत सिंह खालसा, राजीव रंजन, सुहैल अंसारी, सुषमा पासवान आदि शामिल है। वहीं रोहतास जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से शोक जताते हुए विनोद सिंह उज्जैन ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री के रुप में प्रधान मंत्री सड़क योजना को मूर्त रुप देने वाले रधुवंश बाबू के कार्यकाल को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। शोक जताने वालों में मंच के संयोजक जीएन लाल, नवीन सिन्हा, राकेश बधेल, अनिमेष रंजन, संजय श्रीवास्तव, उमेश राय शामिल थे। कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राधा सिंह, राम अवतार, विनोद राय ने भी निधन पर दुख जताया। जदयू नेता सलाम बेग ने उनके निधन को बिहारी की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

35 कार्टन शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें
पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक
जागरण टीम, बिक्रमगंज : रोहतास। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर रविवार को अनुमंडल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिक्रमगंज में भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश्वर राज, सिद्धनाथ सिंह, संजीव मिश्रा, बलिराम मिश्रा, मदन प्रसाद वैश्य, डॉ. मनीष रंजन, ललन चौरसिया, राजन यादव, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। दिनारा राजद कार्यालय पर वक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महान समाजवादी नेता व राजद के थिक टैंक कहे जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन से पूरा देश मर्माहत है। उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर प्रदेश महासचिव विजय कुमार मंडल, दिनारा विधानसभा प्रभारी संतोष सिंह, जेपी मुखिया, मुन्ना मिश्रा, मुकुल दुबे, अखलाक अहमद, प्रमोद चौधरी, मुन्ना यादव, विजय वाष्र्णेय, श्रीराम सिंह, जावेद खान, जगाराम, द्वारिका नारायण सिंह समेंत अन्य उपस्थित थे।
वहीं दावथ में की गई शोक सभा में राजद जिला सचिव परशुराम सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू सादगी व ईमानदारी के प्रतीक थे। उन्होने कभी अपने सिद्धांतो से समझौता नहीं किया। उनके निधन से राजद व राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। वोटर चौपाल के प्रो. अशोक गुप्ता ने कहा कि पुर्वोतर भारत के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में उपप्रमुख मो. सलीम, पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह, चितरंजन पासवान, हरिहर राय, राजकुमार पाल, मुखिया चंद्रमा यादव, धनजी राम, भैरो राम, कांग्रेस नेता रघुनाथ सिंह, विजयबहादुर सिंह, जदयू के गंगासागर सिंह, सभाचंद चौधरी, विकास पटेल, जगतानंद चौधरी, भाजपा के हरषु प्रसाद गुप्ता, बृजेंद्र कुशवाहा, समाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण पासवान, संतोष यादव, रविद्र कुशवाहा, असगर इमाम, संदीप यादव, रविरंजन कुमार, डॉ. अजय सिंह, अशोक तिवारी, जेपीके इंटर कालेज के सचिव डॉ. प्रकाश चतुर्वेदी, विक्की चौबे समेत अन्य शामिल हैं। जबकि सूर्यपुरा में समाजसेवी देवकुमार सिंह, डॉ. एस अहमद, हरिद्वार सिंह कुशवाहा, प्रमोद लाल, विजय गुप्ता, डॉ. आलम, राजद नेता विजय सिंह, रमेश टोटो, रिक्की राय, प्रमोद चंद्रवंशी, विनोद यादव, मो. आजाद, मुन्ना आलम, सनेउल्ला हाशमी, जिला सचिव अजय शौंडिक, मुकेश चौधरी, सुनील गुप्ता, मन्टू गुप्ता, अभय कुमार ने संवेदना व्यक्त की।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार