कंगना रनौत के समर्थन में सड़क पर उतरे लोजपा कार्यकर्ता

जस्टिस फार सुशांत, जस्टिस फार कंगना रनौत व जस्टिस फार मदन शर्मा को ले सोमवार को लोजपा कार्यकर्ता लोजपा नेत्री कुमारी मनीषा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। इस दौरान दरौली चौराहा पर दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतर अपने हाथों में तख्तियां लेकर कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत व मदन शर्मा के समर्थन में उतर न्याय की मांग कर रहे थे। वहीं कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कुमारी मनीषा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपनी कायरता दिखानी शुरू कर दी है। जब सुशांत के न्याय के लिए मुंबई पहुंची कंगना रनौत को उसका ऑफिस तोड़ दिया गया। लोजपा महाराष्ट्र सरकार का पूरजोर विरोध करेगी। उधर अर्कपुर पंचायत के ग्राम महमदपुर स्थित माध्यमिक स्कूल से महमदपुर मोड़ तक भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पैदल मार्च निकालते हुए उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया। इस दौरान शिवसेना मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शिवसेना पर देश विरोधी गतिविधियों का आरोप भी लगाया गया।

मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जयनंदन सिंह, कन्हैया सिंह, रमेश मिश्रा, यशवंत सिंह, नरेश राम, सुरेंद्र राम, मोहन राम, राहुल सिंह, शोभित सिंह, गुलशन सिंह व अनुराग सिंह थे।

अन्य समाचार