क्रांति महासम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़े कांग्रेस नेता

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सोमवार को वर्चुअल रैली के माध्यम से नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बिहार की जनता ने इस बार महागठबंधन की सरकार बनाने का मूड बना लिया है। 15 सालों में यहां की जनता नीतीश सरकार से ऊब चुकी है। सिसवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व मांझी के विधायक विजय शंकर दृबे के पुत्र कुमार सत्यम ने कहा कि सिसवन, रामगढ़, ग्यासपुर, हुसैना बंगरा, नोनियापट्टी, रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर पिपरा, बड़ुआ सहित अन्य जगहों पर प्रोजेक्टर लगाकर सैकड़ों की संख्या में युवा और महिलाओं ने कांग्रेस के क्रांति महासम्मेलन को सुना और देखा। इधर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पाण्डेय की अध्यक्षता में वर्चुअल रैली में लोग शामिल हुए। मौके पर शिवधारी दूबे, विनय चंद्र श्रीवास्तव, नीरज कुंदन, अमृता, शकील अहमद, मदन मोहन झा, गुंजन पटेल, धीरज, समीर सिंह, विकास कृष्ण सिंह, वेबीजान खान, अंशु कुमारी, अशोक सिंह व सतीश पाण्डेय थे।

कांग्रेसियों ने की शिरकत
महाराजगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे बिहार क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के महासचिव व कांग्रेस के भावी प्रत्याशी यशवंत कुमार चमन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। महाराजगंज के स्वाभिमान व युवकों को रोजगार देने का काम महागठबंधन करेगी। इस सरकार से जनता उब चुकी है। मौके पर रमेश उपाध्याय, मुजाहिद, बच्चा तिवारी, विजय दुबे, गौहर अली थे।

अन्य समाचार