देश के सच्चे सपूत थे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह

सहरसा। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। राजद के तत्वावधान में जिला परिषद प्रांगण में जिलाध्यक्ष मो. ताहिर की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। जिसमें उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि उनके निधन से बिहार को व्यापक क्षति हुई है जिसकी भारपाई संभव नहीं है। मौके पर विधायक अरुण कुमार, जिप अध्यक्ष अरहुल देवी, गजेंद्र यादव, डॉ. उपेंद्र यादव, युवाध्यक्ष भारत यादव, सुमन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, गोविद दास तांती, भीम कुमार भारती समेत अन्य मौजूद थे।


पतरघट: पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विवाह भवन कपसिया में जीवछकांत सिंह, राजद कार्यालय में अध्यक्ष भीखा पासवान. पस्तपार में पूर्व जिप सदस्य इन्द्रभूषण सिंह इंदू, जम्हरा में रमण कुमार सिंह, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष डॉ फिरोज अहमद एवं अशोक कुमार सिंह, गोलमा में शिक्षाविद् सुरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
राजनपुर: रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नरेन्द्र सिंह ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रघुवंश बाबू का निधन बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से बिहार की समाजवादी राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है। वहीं जदयू अन्य नेता बिदु कुमार निराला, भाजपा नेता कपिलेश्वर सिंह, वजहुल कमर, राजकुमार सिंह आदि ने गहरा शोक जताया है ।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार