स्वस्थ्य रहने के लिए महिलाओं को चाहिए अधिक पोषक तत्व

सहरसा। महिलाओं की शारीरिक बनावट नाजुक होने के साथ ही जटिल भी होती है। उन्हें बीमारियों का खतरा तो पुरुषों की तरह ही होता है। लेकिन गर्भावस्था, स्तनपान और अन्य कारणों से महिलाओं को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं अपनी शारीरिक जरूरतों को समझें।

----
महिलाओं को प्रतिदिन 18 मिलीग्राम आयरन की जरूरत
----
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाक्टर कुमार विवेकानंद ने बताया कि गर्भावस्था के समय तो आयरन की आवश्यकता और बढ़ जाती है। लेकिन इसी आयु सीमा के पुरुषों को प्रतिदिन सिर्फ 8 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता होती है। 50 से कम उम्र की महिलाओं को प्रतिदिन 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है, जबकि 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,500 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाक्टर कुमार विवेकानंद ने कहा कि पुरुषों को महिलाओं के मुकाबले न सिर्फ कैल्शियम की आवश्यकता कम होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले फॉलिक एसिड और विटामिन बी 6 की आवश्यकता भी अधिक होती है, ताकि गर्भस्थ शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरह से हो सके। प्रोटीन भी महिलाओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। जिन महिलाओं के भोजन में प्रोटीन की मात्र कम होती है, जिन महिलाओं के भोजन में कैल्शियम की मात्रा कम होती है, जो महिलाएं गर्भ निरोधक गोलियां लेती हैं उनके शरीर को आयरन की आवश्यकता सामान्य महिलाओं से अधिक होती है।
देश के सच्चे सपूत थे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह यह भी पढ़ें
-----
महिलाओं के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थ
-----

हरी साग एवं सब्जियां, टमाटर, अखरोट, चुकंदर, मछली, अंडे, दूध, अंकुरित खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार