पैक्स गोदाम गोशाला में तब्दील

संवाद सूत्र, टेटिया बम्बर मुंगेर: सरकार एक और जहां अनाज को सुरक्षित रखने को लेकर लाखों रुपए खर्च कर गोदाम का निर्माण कराया गया है। वहीं प्रखंड के बनगामा पैक्स के गोदाम गोशाला में तब्दील होकर रह गया है। बनगामा पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का घर दस किलोमीटर की दूरी पर ताजपुर गांव में है। घर पर ही एक और गोदाम रहने पर पैक्स अध्यक्ष किसानों का धान गेहूं की खरीद कर घर पर ही अवस्थित गोदामों में अनाज रखते है। जिसके कारण बनगामा गोदाम बेकार होकर रह गया है। पैक्स गोदाम में अनाज नहीं रखकर ग्रामीणों के द्वारा भूसा चारा रखा जा रहा है। पैक्स गोदाम के समीप ग्रामीणों के द्वारा पशुओं को रखा जा रहा है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के द्वारा लाखों रुपये से निर्माण किया गया गोदाम अनुपयोगी होकर रह गया है ।इधर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम का निर्माण सही स्थल पर नहीं किया गया है। जिसके कारण गोदाम बेकार होकर रह गया।

सारोबाग हॉल्ट में यात्री सुविधा नदारद, 14 घंटे के अंतराल पर मिलती है ट्रेन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार