मुखिया पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा एसपी से की शिकायत

संवाद सहयोगी, महनार :

झूठे मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित करने का हसनपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया पर आरोप लगाते हुए इसी पंचायत के धनंजय कुमार सिंह ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि मुखिया मुकेश कुमार सिंह ने अपने ऊपर हमले के मामले में साजिश कर फंसाया है। कहा कि उन्होंने मुखिया के खिलाफ पंचायत चुनाव लड़ा था। इसके अलावा हसनपुर में एक व्यक्ति के दरवाजे पर चढ़कर मुखिया द्वारा फायरिग के मामले में वे चश्मदीद गवाह भी हैं। इन्हीं सब कारणों से मुखिया ने बीते सप्ताह महनार थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्हें भी नामजद बना दिया गया है। धनंजय सिंह ने कहा है कि प्राथमिकी में घटना का जो समय दिया गया है उस वक्त वह टाड़ाचौड़ी में पूर्व भाजपा विधायक अच्युतानंद सिंह की बैठक में मौजूद थे। धनंजय सिंह ने कहा है कि वह ट्रैक्टर चलाकर तथा खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं तथा आपराधिक गतिविधियों से उनका कभी कोई लेना देना नहीं रहा है।
रंगोली बना कर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार