कठडुमर में सत्यसभा कार्यक्रम आयोजित

सहरसा। तटबंध के भीतर कठडुमर पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को देशप्रेम अभियान द्वारा सत्यसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिक कुमार राजीव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए देशप्रेम अभियान के तहत वैज्ञानिक ²ष्टिकोण से सुंदर जीवन पर विस्तृत जानकारी दी गई। इससे पूर्व इस अभियान से जुड़े नितेश कुमार सिंह, राजीव कुमार, बृजेश कुमार यादव एवं स्थानीय बालिका सुरुचि सिंह मोना ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। सत्यसभा में इस बात पर बल दिया गया कि कैसे शैक्षणिक, बौद्धिक आर्थिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक स्तर पर निरंतर प्रगति हो और इसके लिए आचरण, आहार कैसा हो यह बताया गया। सभा में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दशरथ शर्मा, पूर्व सरपंच बेचू यादव, सेवानिवृत्त डाकपाल अमरनाथ सिंह, वार्ड सदस्य मनोज कुमार, अशोक यादव, विपिन सिंह, छोटन यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, भगवान सिंह इत्यादि का इस कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।

पीएम किसान सम्मान योजना का नहीं हुआ सोशल ऑडिट यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार