खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, 50 हजार की क्षति

लखीसराय । बड़हिया नगर की वार्ड संख्या एक स्थित विजय कुमार सिंह के घर में बुधवार को खाना बनाने के दौरान गैस का रिसाव होने से आग लग गई। इससे लगभग 50 हजार की संपत्ति जल गई। हालांकि इस घटना में जान माल की क्षति नहीं पहुंची है। आग बुझाने के क्रम में विजय कुमार सिंह के पुत्र योगेश कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार विजय कुमार सिंह के घर में बुधवार को रसोई गैस का सिलिंडर बदला गया था। उसी समय से उसमें रिसाव हो रहा था। घर की महिला ने खाना बनाने के दौरान चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर का उपयोग किया चारों ओर आग फैल गई। महिला ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद बालू से आग पर काबू पाया गया। मौके पर गैस एजेंसी के कर्मी एवं बड़हिया थाना से छोटा दमकल भी पहुंचा। पीड़ित विजय कुमार सिंह ने बताया कि किचन में रखा सभी बर्तन, खाद्यान्न, किवाड़, खिड़की सहित लगभग 50 हजार की क्षति हुई है। मौके पर वार्ड आयुक्त अमित कुमार, संजीव कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

ओजोन परत की रक्षा का लिया संकल्प यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार