प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने चलाया सफाई अभियान

जमुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह मना सफाई अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत वर्मा कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक, जगदंबा मंदिर के समीप सफाई अभियान चलाया गया। जिला उपाध्यक्ष रंजीत वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के रूप में सफाई अभियान की शुरुआत किया गया है। महामंत्री ब्रजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन का विकास होता है। स्वस्थ शरीर तभी मुमकिन है जब हम अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखेंगे। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गिरीश कुमार तांती, प्रखंड उपाध्यक्ष रामानंद कुमार पंडित, जिला आइटी सेल संयोजक सूरज चंद्रवंशी, संजय कुमार, गोपाल साव, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
कल आएंगे एड्स विभाग के सहायक निदेशक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार