अभियंता दिवस पर हुए सम्मानित

पूर्णिया। भारत रत्न मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 160वीं जयंती पर 53 वां अभियंता दिवस विश्वेश्वरैया चौक पर मनाया गया। मूर्तिस्थल पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मंच का संचालन अमल कुमार ने किया। रमण झा, उमेश भगत, सुरेंद्र कुमार मंडल, संजय कुमार, को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा जेएन यादव, रामावतार नीरज को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले इंजीनियर में नवीन कुमार सिंह, कामेश्वर यादव, रामनाथ सुमन, अरविद कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, रघुनंदन कामती, मणि प्रसाद सिंह, लाल बहादूर सिंह शामिल थे। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य पथ पर भारत रत्न विश्वेश्वरैया की प्रतिमा राज्य में पहला है। अभिजीत कुमार ने विश्वेश्वरैया को मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के बारे में बताया की वे आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में जाने जाते हैं। हैदराबाद और कर्नाटक के विभिन्न भागों में बांधों, डैम और सिचाई कार्य के लिए नहरों का निर्माण कराया। मौके पर अभियंत्रण सेव समन्वय समिति के अध्यक्ष मनीष आनंद भी उपस्थित थे।

बनमनखी से धीमा होते हुए कचहरी बलुआ तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार