पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

संस मोहनियां: नगर के मुंडेश्वरी गेट के समीप बुधवार को सर्वदलीय शोक सभा में राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा की अध्यक्षता राजद के नगर अध्यक्ष सरफराज नवाज और संचालन मोहनियां विधान सभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा ने किया। सर्वदलीय कार्यकत्र्ताओं ने स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए रघुवंश बाबू ने मनरेगा व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया था। वे राजनीति के धरोहर व सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में सदा याद किए जाते रहेंगे। सभा में नंद कुमार सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष अकलू राम, डॉ. पुनीत सिंह, बिरजू सिंह पटेल, डॉ हरदेव राम, अवनीश पांडेय, राजगृही कुशवाहा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, सुदर्शन राम, शंकर मल्लाह इत्यादि उपस्थित रहे।

समाजवादी विचारधारा के थे लक्ष्मण प्रसाद : जगदानंद सिंह यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार