दुनिया आपको नमन करे, देश करे तरक्की

औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अनिल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन पर शहर में सफाई अभियान चलाया। शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। धर्मशाला से रमेश चौक तक सफाई की गई। विधान पार्षद ने कहा कि आज महान शिल्पकार विश्वकर्म भगवान का अवतरण हुआ था। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि पीएम के नेतृत्व में हमारा देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। विश्व स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। बधाई देते हुए जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह एवं प्रवक्ता अनिल गुप्ता ने कहा कि हमलोगों की बस यही आशा है कि दुनिया आपको नमन करे और देश तरक्की। महामंत्री राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविद्र शर्मा, जिला मंत्री उज्जवल सिंह, मीडिया प्रभारी कवि सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, सुनील शर्मा समेत नगर मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। यहां के बाद विधान पार्षद ने दानी बिगहा में गरीबों के बीच फल वितरण किया। पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, अशोक सिंह, नरेंद्र सिन्हा, विकास मौआर उपस्थित रहे। उधर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिता सिंह ने रमेश चौक पर महिलाओं के साथ पीएम का जन्मदिन मनाया। उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। कहा कि पीएम ने विश्व पटल पर जिले का सम्मान बढ़ाया है।

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार