बैठक में विस चुनाव को लेकर हुई चर्चा

भभुआ। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय नुआंव में हुई। जिसमें मौजूद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रखंड उपाध्यक्ष, सचिव व महासचिव का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष इसरार खलीफा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की लड़ाई वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध है। जिसमें गरीब, किसान, मजदूर परेशान हैं। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। भ्रष्टाचार, अफसरशाही चरम पर है। जाप आगामी विधानसभा चुनाव में वैसे प्रत्याशी का चयन करेगी जो जनता के लिए बेहतर विकल्प होगा। इसके लिए बूथ स्तर पर दस सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। जो पार्टी के सिद्धांतों और उद्देश्यों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। बैठक का संचालन दीपक यादव ने किया। बैठक में मुन्ना राम, शक्ति राम, गोरख यादव, जितेंद्र पासवान, सलाहुद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

सामजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान की होगी समीक्षा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार