प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर फलों का वितरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। भाजपा नेता रामाकांत पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुठनी मोड़ पर फल का वितरण किया। शिव मंदिर के परिसर में गरीब और जरूरतमंद के बीच फल का वितरण हुआ। निजी अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती मरीज को फल दिया गया। कार्यकर्ता एक सप्ताह तक लोगों के बीच फल का वितरण कर मोदी का जन्मदिन मनायेंगे। रामाकांत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। परिवार के मोह को त्याग कर देश के लोगों की सेवा कर रहे हैं। पौधरोपण कर देश में जल जीवन हरियाली के अभियान को भी सफल बनाने में जुटे हैं। इस दौरान आनंद शाही, गोपाल जी बरनवाल, भानु शाही व अभिमन्यु गुप्ता थे।

अनोखे ढंग से मनाया पीएम का जन्मदिन
सीवान। राजश्री मानव सेवा संस्थान ''रोटी बैंक'' टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया। गरीब, बेसहारा, विधवा व दिव्यांग महिलाओं के बीच सामाजिक दूरी बनाते हुए सेनेटरी पैड्स, मास्क, सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव धर्मेंद्र पांडेय, रीमा देवी, सर्फरोज खान, कमलेश प्रसाद, विकास सिंह, मनीष शुक्ला, विकास पांडेय, सुनीता देवी, जयन्ती शुक्ला, किरण, पूनम, पिंकी, आशिक अली, देवेन्द्र, मृतुन्जय, उमेश यादव, रामलाल राम व राजेश राम थे।

अन्य समाचार