21 से निगम कर्मी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

बेगूसराय। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन पटना शाखा के अधीन नगर निगम कर्मचारी संघ ने आगामी 21 सितंबर से सफाई कर्मियों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि महासंघ के आह्वान पर पूरे बिहार के सभी निकाय कर्मी एक साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। सभी नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर उक्त निर्णय लिया गया। सोमवार से नगर निगम के सभी सफाई कर्मी नगर निगम के गेट पर धरना देंगे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार