सात करोड़ 27 लाख रुपए विकास पर हुए खर्च

दरौंदा प्रखंड के बाल बंगरा में शनिवार को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने सात लाख की लागत से तैयार सड़क का उद्घाटन किया। आचार्य विपिन बिहारी उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक ने नारियल फोड़ सड़क को जनता की सेवा में समर्पित किया। विधायक ने कटवार गोविंदापुर, शेरपुर, पकड़ी व हसनपुरा बाजार में विधायक मद से बनी सड़क का उद्घाटन किया। जबकि पिनरथु कला, अभुई व हसनपुरा में बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि सात करोड़ 27 लाख बीस हजार दो सौ रुपए विकास पर खर्च हुए हैं। 175 सड़कें बन रही हैं। वहीं क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य भी प्रगति पर है। धनौती हाईस्कूल के खेल मैदान में खेल स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है। कहा कि अल्प अवधि में दरौंदा के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। यह विकास ऐतिहासिक है। आजादी के बाद जहां सड़क नहीं थी, वहां भी सड़क बन गयी है। योजनाओं के लिए दिन रात लगा हुआ था। जिसका परिणाम विकास के रूप के दिख रहा है। योजनाओं की बाढ़ आ गई है। सुबह से देर रात तक उद्घाटन व शिलान्यास का सिलसिला चल रहा है। मौके पर जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, सत्यदेव सिंह, डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, रघुनाथ राम, जीतू सिंह, ध्रुव चौरसिया, उपेंद्र सिंह, पवन सिंह, मनोज सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, मनीष सिंह, शत्रुघ्न साह, रामकिशुन सिंह, अनिल तिवारी, अभिमन्यु प्रसाद व इलियास सिद्दीकी थे।

अन्य समाचार