लोकतंत्र बनाम परिवारवाद पर होगा बिहार में चुनाव

चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास ने जिले का दौरा किया। शहर के एक मैरेज पैलेस में सीवान विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। कमी थी तो नीति व नीयत की। कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने सूबे का सर्वांगीण विकास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क चहुंओर विकास दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2014 से जनता ने नेहरू-गांधी परिवार के बिना देश नहीं चलने के मिथक को तोड़ दिया। वहीं राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू परिवार बिहार को अपनी जागीर समझता है। इस बार का चुनाव लोकतंत्र बनाम परिवारवाद का होगा। विभाजन, जाति-पाति के वोट बैंक की राजनीति समाप्त हो गई है। मौके पर विधायक व्यासदेव प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, प्रो. अभिमन्यु सिंह, नंदप्रसाद चौहान, प्रमील कुमार गोप, प्रदीप रोज, राजेश श्रीवास्तव, हरेन्द्र कुशवाहा, सुधीर जायसवाल, बबलू साह, मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी, देवेन्द्र गुप्ता, अमर ज्योति तिवारी, प्रशान्त दुबे, उमेश सिंह, जयप्रकाश गौतम, उमा शंकर साह, सर्वानंद राम व राजेश गिरि थे।

पूर्व सीएम का हुआ भव्य स्वागत
गोपालगंज से सीवान आगमन के दौरान जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिले की सीमा पर बैंडबाजे के साथ भाजपा प्रवक्ता मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी के नेतृत्व में छाप में स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, हीरालाल राम, सुधीर जायसवाल व अमित कुमार सोनू थे।

अन्य समाचार