जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

जहानाबाद : जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो को पटना से बेला जाने के क्रम में शनिवार को प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज कुमार दांगी के नेतृत्व में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मखदुमपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया वहीं अन्य लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के तैयारी में जोरशोर से जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कार्यान्वित विकास कार्यों की जानकारी समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाए तथा एक बार फिर बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करते हुए सुबे का मुख्यमंत्री बनायें।प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत करने वाले में जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रीमती मनोरमा देवी, प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार ऊर्फ पप्पू दांगी,युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा,जमनगंज पंचायत के मुखिया पति मनोज कुमार दांगी,संजय दांगी,विजय दांगी, पिटू दांगी,कौशलेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार